फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोड़ सलौनी सड़क पर बदारन चौक पर हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल धनेटा के तहत गलोड़-सलौनी सड़क पर बदारन चौक पर बना गड्ढा वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहा है। सड़क पर जमा हुए पानी के कारण गड्ढे की गहराई का अनुमान वाहन चालकों को नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

इस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वहीं यहां पर बहता गंदा पानी वाहन चालकों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। इस पानी के छींटे वाहन गुजरने पर राहगीरों पर गिर रहे हैं।
लोगों में विजय कुमार, अजय कुमार,अश्वनी कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की निकासी नाली उखड़कर बंद हो गई है। इस कारण यहां गड्ढा बन गया है और हर समय यहां पानी जमा रहता है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध और माता ज्वाला देवी मंदिर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क होने के कारण यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खास गलोड़ के प्रधान संजीव कुमार, उपप्रधान धर्म चंद, ग्राम पंचायत हड़ेटा के उपप्रधान संजय कुमार, गिरधारी लाल, अश्वनी कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार सहित अन्य लोगों ने विभाग से इस जगह मरम्मत कार्य करने की मांग की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता राजन कौशल ने कहा कि जेई मौका देखने गए हैं। उसे ठीक करवाया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें