फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जयकारों से गूंजा बाबा का दरबार, 35 हजार श्रद्धालु नतमस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र मेले के दूसरे रविवार को मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन


सुबह ही कतारों में लगे श्रद्धालु, शनिवार शाम को ही भर गया था मंदिर

शाहतलाई से दंडवत यात्रा कर दियोटसिद्ध मंदिर में पहुंच रहे अधिकतर श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले के दूसरे रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की गुफा के दर्शन किए। मंदिर में पंजाब, हरियाणा एवं देश-विदेश के श्रद्धालु आए थे। मंदिर परिसर पूरा दिन बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंजता रहा। भारी भीड़ होने से श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन किए। न्यास प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुले रखा।

दियोटसिद्ध में शनिवार शाम को ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। शनिवार को अधिक संख्या में श्रद्धालु दियोटसिद्ध पहुंच गए थे। मंदिर की सराय भी भर चुकी थी। जगह न मिलने पर कई श्रद्धालुओं ने सराय के बरामदे में रात बिताई। कुछ नजदीकी होटलों में ठहरे थे। पंजाब के अधिकतर श्रद्धालु शाहतलाई से दंडवत यात्रा कर दियोटसिद्ध मंदिर पहुंचे। प्रत्येक वर्ष चैत्र मेले के दौरान श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। वहीं, दो दिन अवकाश होने और होली पर्व के चलते भी श्रद्धालु काफी संख्या में बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में शनिवार देर रात ही पंजाब सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए कतारों में लग गए थे ताकि पवित्र गुफा के दर्शन कर सकें। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

धर्म पाल नेगी, मंदिर अधिकारी, दियोटसिद्ध।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें