फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर दियोटसिद्ध मंदिर में 120 पुलिस कर्मी होंगे तैनात

विज्ञापन
baba balak nath temple remain open on new year
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को नववर्ष की पावन बेला पर श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रखा जाएगा। हर साल नववर्ष की पूर्व संध्या से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो जाता है। इस मौके पर दियोटसिद्ध मंदिर में 120 पुलिस कर्मी व होमगार्ड के जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। श्रद्धालुओं को बिना मास्क के दियोटसिद्ध मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। स्क्रीनिंग व रजिस्ट्रेशन के बाद भक्तों को मंदिर जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

मंदिर न्यास प्रशासन ने खुले में लंगर बांटने व जागरण पर प्रतिबंध लगाया है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध 31 दिसंबर की पूरी रात खुला रखा जाएगा, साथ ही लंगर भी खुला रखा जाएगा। जिसमें 31 दिसंबर की रात को 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक दूध, चाय, ब्रेड वितरित किए जाएंगे तथा सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
इस दौरान सुबह 5 बजे से सवा 5 बजे तक, दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे तक व शाम को साढ़े 5 से 6 बजे तक कुल तीन बार पूूरे मंदिर परिसर को सैनिटाइज करने के लिए बंद रखा जाएगा ताकि, कोरोना से भी बचाव रह सके। इसके अलावा न्यास ने निजी लंगर वितरण ,चौकियां व जागरण पर पूर्व प्रतिबंध लगाया है, ताकि भीड़ एकत्रित न हो। मंदिर की सरायों को भी खोला जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को रात्रि ठहराव के लिए दिक्कत न हो। स्क्रीनिंग व रजिस्ट्रेशन के बाद भक्तों को मंदिर जाने की अनुमति होगी। मंदिर परिसर के भीतर श्रद्धालुओं के ज्यादा देर रुकने पर पाबंदी रहेगी तथा श्रद्धालु दर्शन करके सीधे परिसर से बाहर जाएंगे, ताकि ज्यादा भीड़ इकट्ठा न हो। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि स्क्रीनिंग व रजिस्ट्रेशन के बाद भक्तों को मंदिर जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें