फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से दवा लेकर घर जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत एनएच-3 पर कल्लूर गांव के पास कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोग घायल व्यक्ति को तुरंत नादौन अस्पताल ले आए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

62 वर्षीय सरवन कुमार निवासी गांव जलाकड़ किटपल पंचायत नादौन अस्पताल से दवाई लेकर पैदल अपने घर जा रहा था। जब वह कलूर गांव के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। वहीं, कार सवारों ने बताया कि बाइक सवार के विपरीत दिशा से आ जाने से यह हादसा हुआ। बाइक सवार को बचाते कार राहगीर से टकरा गई। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें