अवाहदेवी (हमीरपुर)। जय बाबा कमलाहिया अराधना एवं सीएसआर सवेरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अवाहदेवी बस अड्डा पर नशामुक्ति जन-संकल्प अभियान और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष एमके भारद्वाज, रत्न चंद, विनोद शर्मा, तोसू ठाकुर, रमेश कुमार, रमेश चंद, संजय कुमार, देशराज, विपिन कुमार, विपिन शर्मा एवं विक्रम चंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष एमके भारद्वाज ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 18 वर्षों से नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर निरंतर जागरूकता अभियान चला रही है। संवाद