फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के वार्षिक समारोह के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह मेंं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और पीटीए के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमीरपुर कॉलेज प्रदेश के बड़े और बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में से एक है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की देखरेख में इस संस्थान में विद्यार्थियों को बेहतरीन आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमीरपुर कॉलेज से संबंधित सभी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी। कॉलेज में ऑडिटोरियम, क्लस्टर्स क्लासरूम्स, अतिरिक्त गर्ल्स हॉस्टल, स्टाफ रूम और बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण के लिए चरणबद्ध ढंग से धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा। कॉलेज की विभिन्न उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि इस संस्थान ने अकादमिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, एनसीसी और एनएसएस सहित हर क्षेत्र में ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं। इसके लिए सभी विद्यार्थी और शिक्षक बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर सुनील शर्मा ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में उपप्रधानाचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज, कॉलेज के कई सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, पूर्व विद्यार्थी, कांग्रेस के पदाधिकारी, पीटीए के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
इनसेट
इन मेधावियों को किया गया सम्मानित
अकादमिक पुरस्कार : एमएससी बॉटनी में नेहा कपूर प्रथम, सायना द्वितीय, अंजली धीमान तृतीय, एमएससी जूलॉजी में तान्या प्रथम, दीक्षा द्वितीय, सुजाता तृतीय, एमएससी भौतिकी विज्ञान में ओजस्वनी प्रथम, प्रिया द्वितीय, आंचल तृतीय, एमएससी गणित में नैंसी प्रथम, अमीषा द्वितीय, निषिता तृतीय, एमएससी रसायनशास्त्र में वंदना प्रथम, शिवानी द्वितीय, वैष्णवी को तृतीय रहने पर पुरस्कृत किया गया। एमकॉम में साक्षी प्रथम, प्रियंका द्वितीय, राहुल तृतीय, पीजीडीसीए में शिवानी प्रथम, स्वाति द्वितीय, साक्षी तृतीय, एमए हिंदी में शिवानी प्रथम, दीक्षा द्वितीय, शिल्पा तृतीय, एमए अर्थशास्त्र में आकांक्षा प्रथम, अंजना द्वितीय, शिवानी तृतीय और एमए अंग्रेजी में प्रियंका प्रथम, मोनिका द्वितीय और मीनाक्षी को तृतीय रहने पर सम्मानित किया गया। वार्षिक परीक्षाओं और गृह परीक्षाओं में अव्वल प्रदर्शन करने वाले कुल 400 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इनसेट
एनसीसी पुरस्कार : एनसीसी पुरस्कार में प्रिया शर्मा को बेस्ट कैडेट, प्रज्जवल रांगड़ा एवं कृतिका ठाकुर को बेस्ट शूटर, आशुतोष एवं रीतू देवी को बेस्ट इन ड्रिल, समाजसेवा के लिए गोविंद सिंह, वसुंधरा और विक्रांत कटोच को पुरस्कृत किया गया। एनसीसी के राष्ट्रीय शिविरों में अव्वल प्रदर्शन करने पर अक्षत राणा, आर्यन मलकानिया, कृतिका ठाकुुर, आशुतोष शर्मा, प्रज्जवल रांगड़ा को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रिया शर्मा, सिया कुमारी, आयुष राठौर, कार्तिकेय शर्मा, अदिति शर्मा, विजेंद्र कटोच, वैष्णवी रावत, शिवानी देवी और शिल्पा देवी को राष्ट्रीय एवं निदेशालय स्तर पर अव्वल प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।

इनसेट-
रोवर एवं रेंजर्स : तनिश देवी, करण को बेस्ट रोवर और पलक को बेस्ट रेंजर, कुलविंद्र एवं शीतल को बेस्ट सोशल वर्कर, विवेक पठानिया और प्रिया देवी को बेहतरीन ड्रिल, तनुज को ऑल राउंडर बेस्ट वालंटियर के साथ ही करण ठाकुर और सुजाता को सम्मानित किया गया।

इनसेट-
एनएसएस : एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में आकृत कुमार एवं रितुल शर्मा को पुरस्कृत किया गया। अक्षय कुमार और प्रिया निधि को ऑल राउंडर एनएसएस स्वयंसेवक और मुस्कान एवं रोहित को एनएसएस यूनिट लीडर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इनसेट-
युवा महोत्सव : प्रदेश विश्वविद्यालय के समूह एक स्पर्धा की वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर ऋषिकाव आर्यन मलकानिया को सम्मानित किया गया।

इनसेट-
कॉलेज मैगजीन संपादक : महाविद्यालय पत्रिका हमीरपुर के संपादक वंशिका राजपूत, श्वेता ठाकुर, दीक्षा चंदेल, अनमोल, श्रेया, अंजली, विशाल कुमार और रमन को सम्मानित किया गया।

छात्रावास पुरस्कार : लड़कों के छात्रावास में बेस्ट परफैक्ट शुभम गुलेरिया, आजाद लोक्टस को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित, वहीं छात्राओं के छात्रावास में वंदना देवी को बेस्ट परफैक्ट का पुरस्कार प्रदान किया गया।

केंद्रीय छात्रसंघ : इस शैक्षणिक सत्र की केंद्रीय छात्रसंघ की अध्यक्षा वंदना कुमारी, उपाध्यक्ष मोहित कुमार, सचिव साक्षी, सह सचिव अमन शर्मा सहित सीएससीए के 44 कक्षा एवं विभागीय प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

इनसेट-
खेल पुरस्कार : इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में कृतिका जमवाल, नैंसी, इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता में स्वाति को, 100 मीटर राज्य एथलेटिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिया एवं 400 मीटर राज्य एथलेटिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर दिव्या राजपूत, शिवाली को पांच किमी दौड़ में, राशि को 1,500 मीटर दौड़ में, ऋचा को 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल करने और 28 अन्य खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें