फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बृज मोहन सोनी बोले- देश के टॉप 100 दमदार नेताओं की सूची में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाम

Sat, 01 Apr 2023 08:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)

सार

कांग्रेस महासचिव बृज मोहन सोनी ने कहा कि देश के टॉप 100 दमदार नेताओं की सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 79वें नंबर पर जगह बनाकर अपना दम दिखाया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव बृज मोहन सोनी ने कहा कि देश के टॉप 100 दमदार नेताओं की सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 79वें नंबर पर जगह बनाकर अपना दम दिखाया है। प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद महज 100 दिन में ही मीडिया ग्रुप के सर्वे में भारत के सबसे दमदार नेताओं में सूची में शामिल होना महज सीएम सुक्खू के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही अनुभवी नेताओं में शुमार रहे सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अब सरकार चलाने में भी जिस प्रकार की तत्परता और कड़े एवं बड़े निर्णय लेने का साहस दिखाया है, वह अपने आप में काबिले तारीफ है।

बृज मोहन सोनी ने कहा कि यह तो अभी एक शुरुआत है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री अपनी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच और सबको साथ लेकर चलने की महारत के बलबूते प्रदेश को नई उंचाईयों तक ले जाएंगे। वहीं शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पंचायत पार्षद शम्मी सोनी ने कहा है कि यह प्रदेश भर के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें