फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में हर वीरवार को गंभीर रोगियों के उपचार पर चर्चा करेंगे विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हर वीरवार को क्लीनिको पैथोलॉजिकल बैठक हुआ करेगी। इसका आयोजन शाम चार से पांच बजे तक किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के अध्यक्ष, चिकित्सक, प्रशिक्षु चिकित्सकों को पढ़ाने वाले चिकित्सक भाग लेंगे। बैठक में अस्पताल में आए गंभीर केसों और उनके इलाज की विधियों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, ऐसा कोई केस जो पहली बार अस्पताल में आया हो, उस पर भी चर्चा की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी चिकित्सकों को ऐसे केसों के बारे पता हो ताकि भविष्य में भी ऐसा केस आने पर वह आसानी से मरीज का इलाज कर सकें।
विज्ञापन


इसका लाभ मरीजों को होगा और चिकित्सकों को भी। प्रशिक्षु चिकित्सकों को भी इसके बारे में पढ़ाया जा सकता है। उन्हें भी वर्तमान में आ रहे केसों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। वहीं, प्रशिक्षु चिकित्सकों को पढ़ाने वाले चिकित्सक भी वर्तमान उदाहरणों के साथ अच्छे से पढ़ा पाएंगे। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में हर वीरवार को क्लीनिको पैथोलॉजिकल बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी चिकित्सक, एसोसिएट प्रोफेसर आदि भाग लेंगे ताकि सभी गंभीर केसों पर चर्चा की जा सके और मरीजों को आधुनिक और बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें