फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किए करोड़ों के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण

विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का सुजानपुर में गृहणी योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सुजानपुर शहर में पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। रेड कारपेट बिछाकर, ढोल नगाड़ों और फूल-मालाओं के बीच अनुराग ठाकुर को मंच तक पहुंचाया गया। इस दौरान उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। प्रेस क्लब सुजानपुर ने उन्हें तलवार भेंट की। विस क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए गए।
विज्ञापन

अनुराग ने 304.29 लाख की लागत से निर्मित हमीरपुर से रोपा सड़क तथा 110.75 लाख की लागत से संकर से सोहरी सड़क के उन्नयन कार्य, पंचायत सामुदायिक केंद्र (पंचायत घर) पटनौण के जीर्णोद्धार, सतलुज जल विद्युत निगम वित्त पोषित सामुदायिक भवन थाती मैहलड़ू तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से निर्मित आंगनबाड़ी भवन ठाणा तथा सुजानपुर में सब्जी मंडी का विधिवत उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त हमीरपुर-सुजानपुर वाया उहल पांडे तथा सुजानपुर-रंगड़-शैल वाया थाना दब्रियाणा बस सेवा का भी शुभारंभ किया। टौणी देवी मंडल में स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण और पशुपालन विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसरों का निर्माण भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि खैरी में 2 करोड़ 56 लाख की लागत से गोसदन का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इससे बेसहारा पशुओं की समस्या का हल हो सकेगा।
बाक्स:
कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे सोलर लैंप और गैस कनेक्शन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के 350 लाभार्थियों को सोलर लैंप और इंडक्शन हीटर, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 18 पंचायतों के 245 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की 35 लाभार्थियों को उपहार किट्स, बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 13 लाभार्थियों को 12 हजार रुपये प्रत्येक की सावधि जमा राशि के ड्राफ्ट तथा कल्याण विभाग के अनुवर्ती कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के 14 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित कीं। उन्होंने बाल आश्रम सुजानपुर में 16 बच्चों से मुलाकात कर उन्हें उपहार दिए और चिल्ड्रन पार्क के सामने सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान के किनारे एक पौधा भी रोपित किया।
विज्ञापन

बाक्स:
राजेंद्र राणा के करीबी अब भाजपा में शामिल
जिला परिषद सदस्य बीड बगेहड़ा से गौरा देवी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ कर भाजपा पार्टी को ज्वाइन कर लिया। गौरा देवी को कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के सबसे विश्वास और करीब कार्यकर्ताओं में जाना जाता रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री की अगुवाई में जिला परिषद सदस्य ने विधिवत भाजपा पार्टी का पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद ने उन्हें भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी और कहा कि पार्टी में आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह ने उनके पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, महामंत्री अनिल शामा, एडीसी रतन गौतम, एएसपी विजय सकलानी, एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
सड़कों व पुलों के निर्माण पर हो रहे करोड़ों रुपए व्यय
अनुराग ठाकुर ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सुजानपुर क्षेत्र में टौणी देवी मंडल के अंतर्गत सड़कों के निर्माण और रखरखाव पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। नाबार्ड के अंतर्गत संपर्क सड़क पौंछ से अंदराल के निर्माण पर लगभग तीन करोड़ 85 लाख, छबंब से कुजाबल्ह वाया रोपड़ी संपर्क सड़क पर तीन करोड़ दस लाख, ढैल से नगलांबर सड़क पर दो करोड़ 47 लाख व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की अन्य सड़कों और पुलों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें