ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का
आयोजन किया। प्रधानाचार्य राकेश कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
छात्राओं ने हे शारदे मां... वंदना पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया।
इसके
बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। दुल्हन चली पहन चली...,
प्रेम रत्न धन पायो..., तेरी है जमीन..., लकड़ी की काठी..., आंटी जी आंटी
जी..., सर झुकाकर सलाम..., तू बख्शिश कर..., बेटियां... आदि गानों पर
दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। छात्रों ने लघुनाटिका के माध्यम से भी
दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट
पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। प्रधानाचार्य ने
मेधावी छात्रों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों और
खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर स्कूल के डीन संजीव विंजौला ने
बताया कि वार्षिक समारोह में शिवम, पारस, अदिती, आदर्श, आर्यन, दिव्यांश,
आदित्य, अक्षित, अखिल, यशोधन, आर्यांश, वैशाली, शेखर, मुनीष, सचिन, गौरव,
शुभम, अक्षय, रोहन, रितिक, साहिल, रोहित, हर्षित, नवरत्न, श्रेया, श्रद्धा,
प्रिया, सृष्टि, तनवी, श्वेता, यशिका, कृष, दिव्या, संजना, इशा, प्रांजल,
शौर्य, ऋषि, नीरव, नंदिनी, मानवी, कनिका, निकिता, राधिका, पलक, रिचा,
रिद्धिमा, अंश, सौरभ, अनुज, नितेश और कार्तिक आदि बच्चों को सम्मानित किया
गया।