ग्राम पंचायत नौहंगी में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद पशुपालन विभाग के अधिकारी व अन्य। स्रोत
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नौहंगी में दुग्ध अभिशीतन केंद्र जलाड़ी और पशुपालन विभाग के सौजन्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पशुपालन विभाग नादौन के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप पाटिल और दुग्ध अभिशीतन केंद्र जलाड़ी की एमपीए शिवानी शर्मा व सुनीता ने भाग लिया। उन्होंने पशुपालकों को हिम गंगा योजना के तहत बोनस/सब्सिडी बारे जानकारियां दीं। पशुपालक इस योजना के तहत उत्तम गुणवत्ता के पशु पालकर उनका दूध बेचकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इससे उनकी आर्थिकी बेहतर होगी।
इस अवसर पर मिल्क कोऑपरेटिव सोसायटी नौहंगी का गठन किया गया। प्रधान त्रिलोक चंद, उपप्रधान सुमना देवी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव विशाल को बनाया गया। इसके अलावा सदस्य कुलदीप चंद, हंसराज, आदित्य ठाकुर, पूर्ण चंद, रमेश चंद, जीवन कुमार व बलवंत सिंह का बनाया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बलवंत सिंह, उपप्रधान प्रकाश चंद ठाकुर, पशु औषधियोजक प्रवीण कुमार, पशु औषधियोजक रीना ठाकुर के अलावा भाग सिंह, हंस राज आदि मौजूद रहे।