फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी केंद्र धनेड़ के आठवें दिन खुलवाए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय महिला की केंद्र में नियुक्ति न होने से नाराज थे ग्रामीण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। आंगनबाड़ी केंद्र धनेड़-एक में ग्रामीणों की ओर से जड़े ताले को आठवें दिन के बाद आखिरकार महिला बाल विकास विभाग की ओर से खुलवा दिया गया है। ग्रामीण यहां पर अन्य केंद्र से कार्यकर्ता के स्थानांतरण से नाराज थे। मामले में नाराज ग्रामीणों ने बीते सोमवार को डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह से भी मुलाकात की थी। आखिरकार आठवें दिन स्थानांतरण होकर यहां पर आई आंगनबाड़ी वर्कर ने कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन


बीते सात दिन से ग्रामीणों ने इस केंद्र पर ताला जड़ा हुआ है। महिला बाल विकास विभाग की ओर से इस केंद्र का ताला खुलवाने का प्रयास किया गया है लेकिन लोग स्थानीय वार्ड की महिला की यहां पर नियुक्ति की मांग को लेकर अड़े हुए थे। ग्रामीणों का तर्क था कि स्थानीय वार्ड निवासी महिला की नियुक्ति यहां की जानी चाहिए थी लेकिन बाहर से वर्कर को स्थानांतरित कर यहां पर गलत तरीके से तैनात किया गया है। इस सिलसिले में महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह से मुलाकात की थी। अब ग्रामीणों को शांत कर केंद्र के ताले खुलवाएं गए हैं। महिला बाल विभाग विकास हमीरपुर के डीपीओ अनिल कुमार का कहना है कि ग्रामीणों से बातचीत कर ताले खुलवा दिए गए हैं। अब यहां पर सुचारू रूप से केंद्र संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से भी सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें