फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : मेडिकल कॉलेज में हिचकोलों से मिलेगी राहत

Sun, 03 Apr 2022 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मरीजों को नए व्हील चेयर व स्ट्रेचर का लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि इन व्हील चेयर व स्ट्रेचर को जरूरत अनुसार वार्डों में वितरित कर इनका लाभ मरीजों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में अब टूटी व्हील चेयर और स्ट्रेचर पर मरीजों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। अस्पताल में दस-दस नए व्हील चेयर और स्ट्रेचर आए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा के लिए इन्हें खरीदा है। अब अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों को पूर्व में मौजूद खस्ताहाल व्हील चेयर व स्ट्रेचर पर आवाजाही के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। अस्पताल में जल्द इन नई व्हील चेयर व स्ट्रेचर को शुरू कर मरीजों व तीमारदारों को सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


वर्तमान में अस्पताल में अधिकतर व्हील चेयर या स्ट्रेचर खस्ताहाल स्थिति में हैं। कई व्हील चेयर पर पैर रखने के लिए रस्सी लगाकर जुगाड़ किया गया है तो कइयों के पहिये ही नहीं घूमते हैं। ऐसा ही हाल स्ट्रेचर का है, जिनके पहिये मरीजों को ले जाने के समय थम जाते हैं। इस समस्या से रोजाना मरीजों व तीमारदारों को दो चार होना पड़ता है, क्योंकि इन खस्ताहाल व्हील चेयर और स्ट्रेचर को चलाने के लिए ही तीन से चार लोगों की जरूरत पड़ जाती है। अब मरीजों को नए व्हील चेयर व स्ट्रेचर का लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि इन व्हील चेयर व स्ट्रेचर को जरूरत अनुसार वार्डों में वितरित कर इनका लाभ मरीजों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें