फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना संकटकाल में मेडिकल कॉलेज में लगे 69 वेंटिलेटर

विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign: 69 ventilators installed in the medical college during the Corona crisis
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना महामारी ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ा दी है। पूर्व में अस्पताल में आधा दर्जन के करीब ही वेंटिलेटर मौजूद थे, लेकिन कोरोना महामारी के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुई हैं और वर्तमान में गंभीर मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में 69 वेंटिलेटर हो गए हैं। अब गंभीर मरीजों को सांस लेने की दिक्कत होने पर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं पड़ती है। इनमें से कुछ वेंटिलेटर जिला कोविड केयर सेंटर और जिला कोविड हेल्थ सेंटर में भी मरीजों के लिए लगे हैं। हालांकि, वर्तमान में इन कोविड अस्पतालों में मरीज नहीं है, लेकिन मरीजों के लिए उचित व्यवस्थाएं विभाग ने की हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 110 बिस्तर सीधी ऑक्सीजन सप्लाई के साथ जुड़े हैं। जिले में कोविड मरीजों की संख्या अब नाममात्र ही रह गई है। इस कारण कोविड मरीजों के लिए फिलहाल वेंटिलेटर का उपयोग नहीं हो रहा है। वर्तमान में जिले में कोरोना के महज पांच मामले एक्टिव हैं। इनमें से तीन गृह संगरोध में हैं, जबकि दो मरीज डीसीएच में दाखिल हैं। वीरवार को जिले में कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं आया है। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि कोरोना काल में अस्पताल में दर्जनों वेंटिलेटर लगे हैं। अब अस्पताल में 69 वेंटिलेटर, 110 बिस्तर ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई से जुड़े हैं और 23 बिस्तरों की क्षमता के साथ तीन आईसीयू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें