सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद ने दुकानदारों को 10 दिन में अनुबंध बनाने की मोहलत दी है। ऐसा न करने पर दुकानों का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। नगर परिषद सुजानपुर में एक माह पूर्व निर्मित दुकानों का आवंटन हो चुका है। लेकिन अभी तक पांच खोखा धारकों ने नगर परिषद के साथ अनुबंध नहीं किया है।
करीब तीन दर्जन दुकानों का आवंटन उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा ने करीब एक माह पहले कर दिया था। ज्यादातर किरायेदारों ने अनुबंध बनाकर दुकानें शुरू की थी। लेकिन अभी 5 लोगों ने अनुबंध नहीं बनाया है। इसके चलते दुकानें बंद हैं। इसे नगर परिषद को किराये में होने वाली आय का साधन रुका हुआ है। उधर, प्रशासन ने चेतावनी दी है कि 10 अगस्त तक पांच लोगों ने अनुबंध बनाकर दुकानें किराये पर नहीं ली तो उनके नाम का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा ने कहा कि 10 अगस्त तक का समय दिया है।