फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मतदाता करें अपने मताधिकार का इस्तेमाल : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
परोल स्कूल में मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) के तहत बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के अलावा स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

सभी लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के सभी वयस्क नागरिकों को मतदान के अधिकार के रूप में एक बहुत बड़ा अधिकार प्रदान किया है। सभी पंजीकृत मतदाताओं को प्रत्येक निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की जानकारी भी दी तथा उन्हें मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विकास खंड टौणीदेवी के बीडीओ हरिदास अत्री, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधाणी के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, राजकीय महाविद्यालय भोरंज-कंजयाण की प्राचार्य आशा कुमारी, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य विपन कुमार, पूजा देवी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें