फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड में अलर्ट रहें सभी टीमें, वीडियोग्राफी से जुटाएं साक्ष्य : चंद्रभूषण

विज्ञापन
सामान्य पर्यवेक्षक चंद्रभूषण त्रिपाठी उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह के साथ मिलते हुए। स्रोत: लोक
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक ने की प्रबंधों की समीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और उपचुनाव से संबंधित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। बैठक में निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार भी उपस्थित रहे। चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना और चुनावी व्यय की निगरानी के लिए गठित सभी टीमें फील्ड में हर समय अलर्ट रहें तथा हर गतिविधि की वीडियोग्राफी के माध्यम से साक्ष्य जुटाएं, ताकि किसी भी तरह के नियम के उल्लंघन या विवाद की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि हर चुनाव अपने आप में एक अलग परिस्थिति लेकर आता है। इसलिए सभी टीमें फील्ड में कोई भी ढील न बरतें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि इस बार मतदान की प्रतिशतता में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए संबंधित अधिकारी प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास करे तथा पिछले चुनाव में कम मतदान वाले बूथों पर विशेष रूप से फोकस करें। सामान्य पर्यवेक्षक ने मतदान टीमों के प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्रों से संबंधित प्रबंधों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार ने भी फील्ड की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए कहा कि स्टेटिक सर्विलांस टीमों को एक ही जगह पर नाका लगाने के बजाय इसकी जगह में नियमित रूप से बदलाव करते रहना चाहिए। चुनावी व्यय पर कड़ी नजर रखने के लिए वीडियो सर्विलांस टीमों के साथ-साथ वीडियो व्यूइंग टीमों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें