फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हमीरपुर गांधी चौक पर मशाल लेकर जुलूस निकालते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय से लेकर गांधी चौक तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदेश सरकार और डीजीपी के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस भर्ती लीक घोटाले के विरोध में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पोस्टर हाथ में पकड़कर जयराम सरकार से जवाब मांगा। गत दिवस युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के गेट पर डीजीपी का पुतला फूंका था। पुलिस बल तैनात करने के बावजूद युवा कांग्रेस पुतला फूंकने में कामयाब रहे थे। शुक्रवार को युवा कांग्रेस के चंदन राणा, सुक्रांत भाटिया, राकेश गौतम गोल्डी, अश्वनी कुमार, मनु डोगरा, अनिल ठाकुर, टोनी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन चंदन राणा ने कहा कि पिछले कई दिन से युवा कांग्रेस उपायुक्त कार्यालय के गेट पर शांतिप्रिय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी है। उपायुक्त, एसपी सहित तमाम प्रशासन यहीं से गुजरता है। किसी ने सुध तक नहीं ली। युवा कांग्रेस डीजीपी पर कार्रवाई करने और पद से हटाने की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें