फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, चार रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान जब्त

Tue, 03 Sep 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर के कर्मचारी अतिक्रमण हटाते हुए। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने सोमवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान जब्त किया। गांधी चौक और भोटा चौक पर अतिक्रमणकारियों के सामान को हटवाया गया। अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार में चलना भी मुश्किल हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने पहले भी दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे अपना सामान सफेद पट्टी के अंदर रखें, लेकिन कई दुकानदारों ने इस नियम की उल्लंघना की और सामान सड़कों पर ही सजा दिया। इससे राहगीरों को चलने में कठिनाई हो रही है और वाहन चालकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर लोगों ने नगर परिषद को कई बार शिकायत की है।
सोमवार को हुई कार्रवाई में नगर परिषद ने चार रेहड़ी-फड़ी धारकों की सब्जियां और फल जब्त किए। कुछ दुकानदारों को सामान अंदर रखने की हिदायत भी दी गई। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है और नगर परिषद को समय-समय पर ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाएगी और यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें