फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक और लैब में लगेंगे एसी

Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक, लैब सहित अन्य जगहों पर एसी लगाए जाएंगे। करीब सात से आठ एसी लगाए जाना प्रस्तावित हैं। कॉलेज की ओर से एसी की मांग भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि कॉलेज में पहले से भी एसी और पंखें लगाए गए हैं, लेकिन बढ़ रही गर्मी के कारण यहां पर अन्य जगहों पर एसी लगाए जाने की दरकार थी। इसी दरकार को लेकर एमएस की ओर से बीते दिनों अस्पताल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सात से आठ जगहों पर एसी लगाने की जरूरत देखी गई। वहीं, पहले से मौजूद एसी की भी मरम्मत की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1000 से अधिक ओपीडी होती है। गर्मी के मौसम में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ओपीडी में कई जगह तो पंखों की दरकार है। लोगों ने ओपीडी के बाहर पंखे लगाने की भी मांग रखी है। उधर. डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. देसराज शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पहले से एसी और पंखे लगे हैं। कुछ जगह एसी की जरूरत है, वहां पर लगाए जाएंगे। एसी लगाने की मांग भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें