सोलन। आयुष विभाग की ओर से ग्राम पंचायत सकोड़ी में ‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 103 रोगियों की जांच की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने स्वास्थ्य शिविर का दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों से आग्रह किया कि आयुष प्रणाली के लाभों के विषय में जन-जन को जागरूक करें। औषधीय पौधों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपमंडल आयुष अधिकारी कंडाघाट डॉ. संदीपा भारद्वाज, डॉ. शालिमा शर्मा, डॉ. कुलदीप, सहायक कार्यक्रम अधिकारी लता, योग प्रशिक्षक जितेंद्र, प्रियंका, रितु आदि उपस्थित रहे।