फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर गांधी चौक पर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई ने वीरवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। तकनीकी विश्वविद्यालय की लंबित मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार तथा तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद का जिलास्तर का यह धरना जिला संयोजक अनिल ठाकुर की अगुवाई में किया गया।
विज्ञापन

जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद 13 फरवरी से आंदोलन कर रही है। इसी आंदोलन की कड़ी में वीरवार को जिला केंद्र पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने मांग की है कि तकनीकी विश्वविद्यालय के अंदर शिक्षकों की नियमित भर्तियां, फीस को कम करना और सब्सिडाइज तथा नॉन सब्सिडाइज सीटों की व्यवस्था की जाए।
अभी तक प्रदेश सरकार विद्यार्थी परिषद की मांगों को पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने हमीरपुर की आम जनता से आह्वान किया कि वे परिषद के इस आंदोलन के साथ जुड़ें क्योंकि यह आंदोलन अब हमीरपुर जिले के प्रत्येक नागरिक का बन गया है। अगर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर ध्यान नहीं देती और मांगों को पूरा नहीं करती तो विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें