फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में टायर धंसने से पलटा पाइपों से लदा ट्रक

विज्ञापन
हमीरपुर-नादौन एनएच पर मंडप के पास पलटा ट्रक - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंडप कैंची मोड़ में गड्ढे में टायर धंसने से ट्रक पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया है। हादसे के समय ट्रक में चालक अकेला ही सवार था। चालक अजय कुमार निवासी संतोषगढ़ ने बताया कि ट्रक में लोहे की सरकारी पाइपें लोड कर रखी थीं।
विज्ञापन

इन्हें बहादुरगढ़ (हरियाणा) से मतलाना (टौनीदेवी) ला रहा था। कैंची मोड़ के पास आगे से अचानक गाड़ी के आने से हादसा हो गया। उसने ट्रक को सड़क से बाहर निकाला तीखे मोड़ किनारे काफी गहरे गड्ढे बने हुए हैं उसकी वजह से टायर गड्ढे में जाने से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यदि विभाग गड्ढों को भर देता तो ट्रक पलटने से बच सकता था।
उधर, थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि कैंची मोड़ पर ट्रक पलटने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को दुर्घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया है और आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें