फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तेलकड़ में व्यक्ति ने फंदा लगा की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, आरोपी एक अगस्त तक न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत तेलकड़ गांव में घर में पुलिस की दबिश के 15 मिनट के बाद व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का खुलासा हुआ है। इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


तीन दिन की पुलिस रिमांड के बाद आरोपी बाबूराम को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे अदालत ने पहली अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। बीते बुधवार को पुलिस को रघुवीर सिंह के खिलाफ बाबूराम ने जान का खतरा बताकर घर पर राइफल छुपाने की शिकायत दी थी। बाबूराम की शिकायत पर पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी। पुलिस की दबिश के 15 मिनट के बाद ही रघुवीर सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद रातभर और वीरवार को खूब हंगामा हुआ। मृतक रघुवीर की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बाबू राम पर झूठी शिकायतें पुलिस को देकर पति को आत्महत्या के उकसाने के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने बाबूराम राम को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में आत्महत्या का खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि झूठी शिकायत करके आत्महत्या के लिए उकसाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर रहा। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी बाबूराम को पहली अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें