फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस से आया एक व्यक्ति निकला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच जिले में रूस से लौटा एक व्यक्ति आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। अब इस व्यक्ति के सैंपल को डब्ल्यूजीएस जांच के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा जाएगा। हालांकि, व्यक्ति का तीन दिसंबर को रूस में भी कोरोना टेस्ट हुआ था, लेकिन यहां वह निगेटिव पाया गया। इसके बाद छह दिसंबर को दिल्ली पहुंचने पर भी इसका टेस्ट हुआ और यहां भी यह निगेटिव ही पाया गया। हमीरपुर पहुंचने पर विभाग ने इसे आइसोलेट रखा और 13 दिसंबर को इसका आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया। जिसमें यह व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। ओमिक्रॉन को लेकर रूस हाई रिस्क देश नहीं है, लेकिन विभाग ने एहतियातन तौर पर व्यक्ति के सैंपल को होल जीनोम सिक्वेसिंग (डब्ल्यूजीएस) जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को जिला हमीरपुर में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में चार और आरटीपीसीआर में तीन लोगों की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि रैपिड एंटीजन के लिए कुल 304 सैंपल लिए गए। जिनमें से चार मामले पॉजिटिव आए हैं। कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर जिले में विशेष एहतियात बरती जा रही है। विदेशों से आने वाले सभी लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है।
विशेषकर हाई रिस्क वाले देशों से आने वालों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है तथा उनके आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि अभी तक जिले में 116 लोग बाहरी देशों से आए हैं। इनमें से 45 के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से रूस से लौटे एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी डब्ल्यूजीएस जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है और वीरवार सुबह इसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें