फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: साइलेंट अटैक आने से पंजाब से आए श्रद्धालु की मौत

Sun, 22 Mar 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध/ बड़सर (हमीरपुर)। पंजाब से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में लंगर लगाने के लिए आए एक व्यक्ति की साइलेंट अटैक आने से माैत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र मोहिंदर दास निवासी सरियाना, तहसील मुकेरिया जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु गेट नंबर पांच से गुफा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीढ़ियों पर अचानक उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ा। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कर बुजुर्ग को सिविल अस्पताल बड़सर रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन ने बताया कि 50 वर्षीय विजय कुमार निवासी सरियाना, तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर पंजाब की साइलेंट हृदयघात से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करने के लिए परिवार के सदस्यों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें