फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा को तहसील का दर्जा देने और आईटीआई खोलने की मांग उठाई

Sun, 11 Oct 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। सर्व मंगल सभा धनेटा की बैठक शनिवार को त्रिमूर्ति मंदिर में आयोजित हुई। इसमें धनेटा को तहसील का दर्जा देने, क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोलने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सभा ने सरकार और प्रशासन से इन मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। सभा के महासचिव देशराज शीतल ने पिछले माह आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि धनेटा को तहसील का दर्जा देने और यहां आईटीआई खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। उन्होंने सीएचसी धनेटा के भवन की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य करवाने के लिए बदरू पंचायत को लिखे गए पत्र के बारे में भी सदस्यों को अवगत करवाया।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि सीएचसी धनेटा में अल्ट्रासाउंड मशीन लगने से क्षेत्रवासियों को जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा सभा के प्रतीक चिह्न पर चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में सभा के संस्थापक पीडी शर्मा, अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, महासचिव देशराज शीतल, कोषाध्यक्ष बंसीलाल शर्मा, योगराज शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, रतन चंद, शक्ति चंद शर्मा और लेखराज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें