फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुणाह खड्ड पर बनेगा 215 मीटर लंबा डबल लेन पुल

Sat, 04 Jul 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कुणाह खड्ड 17.80 करोड़ रुपये से बनेगा 215 मीटर डबल लेन पुल। संवाद
विज्ञापन
पंकज राणा
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ और स्नाही को जोड़ने वाली वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। कोहला प्लासड़ी से हार मसंदा के बीच कुणाह खड्ड पर 215.02 मीटर लंबे डबल लेन पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के लिए करीब 17.80 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं और लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने एक वर्ष के भीतर पुल निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

करीब तीन दशक पहले कुणाह खड्ड के दोनों किनारों पर सड़कें तो बन गई थीं, लेकिन पुल न बनने के कारण आज भी ग्रामीणों को बरसात में जोखिम उठाकर खड्ड को पार करना पड़ता है। वर्ष 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुल निर्माण की घोषणा की थी, जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी इस परियोजना को पूरा करने का आश्वासन दिया था।
पुल बनने से जोलसप्पड़, स्नाही, भरयाल, गलोड़, कांगू, धनेटा और ऊना की ओर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे कई मार्गों पर करीब 10 किलोमीटर तक की दूरी कम होगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। संवाद



कोटस:
सरकार से स्वीकृति एवं आवश्यक आदेश प्राप्त होते ही विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण का ठेका आवंटित किया जाएगा। पुल का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। -राजेंद्र जुबलानी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग नादौन मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें