फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहा पेवर टाइलें लगाने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल की सीलन वाली सड़कों के कुछ हिस्सों पर पेवर टाइलें लगाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस कारण लोगों को बेहतर सड़क सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। सड़कों पर पेवर टाइलें लगाने वाले स्थानों की हालत खस्ता हो गई है, लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को धीमी गति से करने पर ठेकेदार व विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया है। हालांकि उपमंडल की कुछ सड़कों पर पेवर टाइलें लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन कुछ सड़कों पर पेवर टाइलें लगाने का कार्य कछुआ चाल से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस सरकार ने बड़सर के बाजारों की खस्ता हाल सड़कों में पेवर टाइलें लगाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी। स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर काम ठेकेदारों को आवंटित कर दिया। जिन स्थानों पर टाइलें नहीं लगी हैं उनकी हालत खस्ता हो गई है। कीचड़युक्त सड़कें स्थानीय लोगों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। लोगों में विकास कुमार, अनिल, पवन कुमार, सुनील दत्त, सोमदत्त, जगदीश चंद, सुरेंद्र सिंह, बलवीर सिंह इत्यादि का कहना है कि बड़सर क्षेत्र की सड़कों पर सीलन वाले स्थानों पर पेवर टाइलें लगाने के लिए सरकार से स्वीकृति मिले एक वर्ष से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन ठेकेदारों द्वारा टाइलें लगाने का कार्य पूरा नहीं किया गया है। इस कारण लोगों में विभाग व ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर रोष पनप रहा है।
उधर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बड़सर संतोष कटोच का कहना है कि यदि ठेकेदार द्वारा सड़कों पर पेवर टाइलें लगाने का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है तो ठेकेदार को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि ठेकेदार द्वारा निश्चित अवधि के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें