फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मोबाइल ऐप का किया प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। आम लोगों की सुरक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा लांच किए गए मोबाइल ऐप के प्रचार प्रसार के लिए नादौन पुलिस ने शहर भर में पर्चे बांटे। जिनमें इस ऐप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई व ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने का आग्रह किया गया है। इंस्पेक्टर सावधान सिंह के नाम से लोगों को सावधान करने के लिए जरूरी टिप्स भी इन पर्चों में दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर ई-सर्विस के माध्यम से इस ऐप द्वारा लोगों को दर्ज प्राथमिकी, नजदीकी पुलिस स्टेशन, प्राथमिकी दर्ज करवाने, प्रदेश पुलिस की वेबसाइट, वाहन समन्वय व वाहन सर्च, गुमशुदा बच्चों तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सूचना के अलावा अन्य सुविधाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। सात व आठ दिसंबर को प्रदेश भर में रेजिंग डे मना रही प्रदेश पुलिस ने इस अभियान के तहत महिला सुरक्षा को विशेष महत्व दिया है। बांटे गए पर्चों में पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कई सुझाव दिए हैं। इस संबंध में डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए इस ऐप को लांच किया गया है। उन्होंने लोगों से कहा है कि लोगों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें