फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम अकादमी स्कूल ने मनाया बैंड-3 समारोह

विज्ञापन
him - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में बैंड-3 का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में आईपीएच के अधिशासी अभियंता नीरज भोगल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर अकादमिक प्राचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने स्वागत भाषण पढ़ा। विद्यालय चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन चंद्रप्रभा लखनपाल, अकादमिक प्राचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, विनीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। बैंड के छात्रों ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने अकादमिक प्रचार्या के साथ बैंड-3 के 200 मेधावी छात्रों को अलग-अलग क्रियाकलापों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।

लक्की डिप-1 की विजेता सुदेश, लक्की डिप-2 के विजेता सुलक्षणा, लक्की डिप-3 के विजेता विक्रांत को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। लक्की डिप-4 के विजेता नरेंद्र को अकादमिक प्राचार्या ने सम्मानित किया। मां.. सरस्वती गाने पर पांचवीं की छात्राओं इशिका, सायना, कनिष्का, वंशिका, अविका, प्रिया, उज्ज्वल, चाहत, रिजुल, चेष्ठा, देवांशी, शिवांजली, यशस्वी, नंदनी, सुगंधा और गौरी ने नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती वंदना पर तीसरी की छात्राओं अनंदिता, ईशा, मन्नत, देवांगी, सुहानी, अर्जित, एंजल, अक्षरा, नंदिता ने नृत्य किया। इसके साथ ही अनय कक्षाओं के छात्रों ने भी प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन मधु बाला ने किया। इस मौके पर बैंड हैड मधु शर्मा, प्रियंका वंटा, प्रेमलता, शालिनी, ईशा कपिल, मीना, चंद्र किरण, नीता सिंह, रोहित अग्निहोत्री, दीपक सोनी, विनोद शर्मा व अमित ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें