हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर का आठवीं कक्षा का ऋषित ठाकुर क्रिकेट में स्कूल का नाम रोशन कर रहा है। हाल ही में जिला ऊना में हुए अंडर-14 क्रिकेट टीमों के मुकाबलों में ऋषित ने 16 विकेट लेकर हिमाचल की टीम में अपनी जगह बनाई है। 12 नवंबर से क्रिकेट स्टेडियम ऊना में हो रही अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में ऋषित हिमाचल की टीम की तरफ से खेलेगा। प्रधानाचार्य पीसी वर्मा व स्टाफ ने ऋषित को बधाई दी है।