2023 में पंचायत प्रधान ने रखी थी निर्माण कार्य की नींव
औंकारेश्वर उज्जैन से मंगवाई जाएगी आदि शिव धाम के लिए मूर्ति
1.50 करोड़ की लागत से मानचित्र के आधार पर बनाया जा रहा धाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धलोट के तहत गुलेला में आदि शिव धाम का निर्माण कार्य जोरों पर है। इसी वर्ष दिसंबर तक धाम का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे आसपास के लोगों को यहां पर दर्शनों के लिए सुविधा मिलेगी। आदि शिव धाम निर्माण कार्य की नींव वर्ष 2023 में पंचायत प्रधान ज्योति देवी ने रखी थी। मानचित्र के आधार पर आदि शिव धाम का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
इस भव्य शिव धाम के लिए अनुमानित स्वीकृत राशि 70 लाख मनरेगा, 15वें वित्तयोग और पंचायत निधि के तहत शामिल है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण भी निर्माण कार्य के लिए दान कर रहे हैं। विधायक आशीष शर्मा ने निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपये की राशि दान की है।
वर्तमान में आदि शिव धाम का निर्माण कार्य 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। धाम का डिजाइन वास्तुकार धीरज कौशल ने निशुल्क किया है। शिव धाम के लिए शिवलिंग औंकारेश्वर उज्जैन से मंगवाई जाएगा। इसके अतिरिक्त धाम में आदि महादेव की 25 फीट की विशाल प्रतिमा व भव्य मुख्य दरवाजा, शिव परिवार और एक फव्वारा, फूलों की क्यारियां, आधुनिक झूले व चारों ओर हरे पेड़ भी लगाए जा रहे हैं ताकि यह स्थल धार्मिक और पर्यटक दृष्टि से उबर सके। धाम निर्माण कार्य के लिए पंचायत की ओर से कमेटी का गठन किया गया है। इसमें प्रधान अजय शर्मा, उपप्रधान ज्योति देवी, सचिव किशोर शर्मा, कोषाध्यक्ष धीरज कौशल व सचिव रजत पठानिया सहित लगभग 40 सदस्य शामिल हैं। सभी निर्माण कार्य में आपसी सहयोग कर रहे हैं। पंचायत प्रधान ज्योति देवी ने कहा कि आदि शिव धाम निर्माण कार्य पर 1.50 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा ताकि शीघ्र इसे जनता का समर्पित किया जा सके।