फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद हमीरपुर ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में इस बार नगर परिषद हमीरपुर ने छलांग लगाई है। पिछले वर्ष नौंवे स्थान पर रहने वाली नगर परिषद हमीरपुर इस बार प्रदेश भर में दूसरे नंबर पर है। नगर परिषद ने इस बार बेहतर कार्य करते हुए सात अंकों की छलांग लगाई है। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की सड़कें, सीवरेज, पानी और सफाई व्यवस्था आदि जांची गई। आवास एवं शहरी विभाग ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 की रिपोर्ट जारी कर दी है। देश भर के 4237 शहरों में हुए स्वच्छता सर्वेेक्षण में इस बार हमीरपुर को 495वां रैंक मिला है। कुल पांच हजार अंकों में से हमीरपुर को प्रदेश भर में 1682 अंक मिले हैं। नगर परिषद हमीरपुर से पहले नगर परिषद बद्दी ने 1765 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत भोटा इस बार 21वें स्थान पर रही। जबकि, पिछले वर्ष चौथे स्थान पर रहने वाली नगर पंचायत नादौन को इस बार प्रदेश भर में 47वां स्थान मिला है। इसके साथ नगर परिषद सुजानपुर जोकि पिछले वर्ष सातवें स्थान पर रही थी, वह इस बार 46वें स्थान पर रही है। नगर पंचायत नादौन और नगर परिषद सुजानपुर प्रदेशभर में रैंकिंग में इस बार आगे बढ़ने की बजाय काफी पीछे खिसक गई है। सर्वेक्षण के लिए आई केंद्रीय टीम ने शहरवासियों से फीडबैक ली और सार्वजनिक स्थानों और शौचालयों का निरीक्षण किया। टीम ने शहर की सफाई व्यवस्था को भी जाना। नगर परिषद हमीरपुर के दूसरे नंबर पर रहने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने सहित अन्य योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में नगर परिषद हमीरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें