फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 69 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 69 नए मामले सामने आए हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट में 25, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 44 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 757 सैंपल लिए गए, जिनमें से 44 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चमनेड़ क्षेत्र के गांव झमरेड़ा में 6 लोग, गांव कुठेड़ा और मुंडखर क्षेत्र के गांव जमली में 5-5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नघियार में 3 लोग, हमीरपुर के वार्ड नंबर-10 रामनगर, गांव कड़ोहता, भलेठ क्षेत्र के गांव दाड़ला, सुजानपुर के वार्ड नंबर-8, धेड क्षेत्र के गांव सेर, गांव घरान और नुइल में 2-2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा कनकरी, बाहनवीं क्षेत्र के गांव कठेड़ा, भोरंज, झंडवीं, खोरड़, नालटी क्षेत्र के गांव रोपा, बूणी क्षेत्र के गांव सेर, नादौन उपमंडल के गांव फतेहपुर, हीरानगर, नैण और कसवाड़ क्षेत्र के गांव बरोली में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें