फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न होने से पूरा दिन गर्मी ने सताए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। कस्बे में रविवार सुबह 9 बजे गुल हुई बिजली शाम तक भी बहाल नहीं हो पाई। बिजली न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड की ओर से लगाए गए इस कट की पूर्व पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई। उधर, बोर्ड बिजली लाइन में तकनीकी खराबी आने की बात कहकर अपना पल्लू झाड़ रहा है। नादौन में हमीरपुर की ओर से आने वाली भाखड़ा बांध की बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी की गई लेकिन, बोर्ड अभी तक इस सप्लाई को चालू नहीं कर पाया है। बिजली न होने से कई प्रकार के कार्य प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों में राकेश, लक्ष्मी, मुकेश, वंदना, तिलक, निर्मला देवी, प्रकाश आदि ने कहा कि सुबह 9 बजे बिजली आपूर्ति बंद हुई जो शाम तक भी बहाल नहीं हो पाई। बोर्ड की ओर से सामान्य दिनों में कभी भी अघोषित कट लगा दिया जाता है। वर्तमान में कस्बे में ट्रांसफार्मरों के आधुनिकीकरण का कार्य भी किया जा रहा है लेकिन, बोर्ड ने इस कार्य के लिए कोई भी सूचना नहीं दी है। लोगों ने मांग उठाई कि रविवार के दिन बिजली आपूर्ति को बंद न किया जाए। इस संबंध में बिजली उपमंडल नादौन के एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि देहरा में तकनीकी खराबी आने के चलते बिजली आपूर्ति बंद की गई हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें