फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अंकिता ग्रुप प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में शुक्रवार को स्वीप के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी हमीरपुर शशिपाल नेगी ने की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित और जागरूक करने तथा चुनावी प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन और वीवी पैट के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अगर उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वे सूची में अपना नाम दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर मतदान जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें अंकिता चौहान, राजेंद्र, साहिल, नेहा और स्नेहा प्रथम, असीम, आकांक्षा, घनश्याम, राकेश और प्रियंका द्वितीय और लोकेश, अतुल, अंशिता, ज्योति व अमनप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान पारस अग्रवाल, सीपी शर्मा, प्रो. केएस पंत और बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें