फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा बिलों के भुगतान को अतिरिक्त बजट का हो प्रावधान : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमआंचल पेंशनर्स संघ ने अपना 22वां प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हर्षोल्लास से मनाया। इसमें संघ के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक बीडी शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव योगराज शर्मा ने मंच संचालन करते हुए उपस्थित पेंशनर्स समूह को संघ में चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। रमेश भारद्वाज ने संघ संस्थापक की उपस्थिति में पेंशनर भवन हाल में नवनिर्मित मंच का उद्घाटन किया। प्रदेश एवं जिलों से आए पदाधिकारियों ने संघ की गतिविधियों के बारे में अपने विचार रखे। संघ की लंबित मांगों जिनमें पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में मिलाने, चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए अतिरिक्त बजट देना, पुरानी पेंशन बहाली करना, चिकित्सा भत्ता बढ़ाया जाना आदि पूरी न हो पाने पर पेंशनरों ने सरकार के प्रति आक्रोश जताया। इस मौके पर सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

वहीं, संघ के द्वि-वार्षिक चुनाव की शृंखला में अप्रैल में ब्लाक इकाइयों, मई में जिला इकाइयों और जून में प्रदेश इकाई के चुनाव करवाने, आगामी चुनावों के बाद भविष्य में चुनाव अवधि दो वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने, प्रदेशभर में सदस्य बनाने के कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा संघ का डाटा डिजिटल करने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। समारोह में मुख्य वक्ताओं के रूप में कुल्लू जिला से प्रधान प्रताप सिंह चौहान, हमीरपुर जिला प्रधान केसी गौतम, चंबा जिला से महासचिव रत्न चंद शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान प्रोमिला राणा, मंडी जिला प्रधान लालमन शर्मा, ऊना जिला प्रधान राजकुमार शर्मा, शिमला जिला प्रधान एलआर मेहता प्रमुख रहे। इसके साथ वित्त सचिव ओमराज कंवर, सलाहकार सतपाल कालिया, बलदेव दास शर्मा, लेखराम कौशल, परस राम ठाकुर, शंभू राम जसवाल, धर्मदास चौधरी सहित करीब 300 पेंशनर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें