फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट पर बस ऑपरेटर यूनियन ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायत पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। व्यास बस ऑपरेटर प्राइवेट यूनियन ने 31 मार्च को सुजानपुर बस स्टैंड पर निजी बस चालकों द्वारा बस मालिक के साथ की गई मारपीट को लेकर एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी सुजानपुर को सौंपा है। यूनियन ने इस मामले में दोषी व्यक्ति के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूनियन के प्रधान भीम सिंह रांगड़ा ने कहा कि 31 मार्च को सुजानपुर बस स्टैंड पर दो बसों के चालकों ने एक बस मालिक के साथ गाली गलौज और मारपीट की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के साथ हाल ही में एक बैठक संपन्न हुई थी। इसमें जिला भर के बस ऑपरेटर शामिल हुए और यह निर्णय लिया गया कि कोई भी बस ऑपरेटर किसी भी तरह का लड़ाई झगड़ा नहीं करेगा।
विज्ञापन

विशेष रूप से समय सारणी को लेकर कोई लड़ाई नहीं होगी। जो समय जिस बस ऑपरेटर का है उस समय अनुसार चले। कोई भी बस मालिक अपने चालकों को नियम तोड़ने के लिए न कहे। तमाम शर्तों पर सहमति हुई थी, लेकिन कुछ दिन पहले सुजानपुर बस स्टैंड पर एक बस मालिक के साथ दो बस चालकों ने गाली गलौज के बाद मारपीट पर शुरू कर दी। बस मालिक ने अपनी ओर से कोई कार्रवाई न करते हुए उन्हें शांत रहने को कहा, लेकिन उसके बावजूद वह नहीं माने। इसके बाद शिकायत थाना तलब की गई। प्रधान ने कहा कि इस लड़ाई कौन दोषी है इसकी पूरी छानबीन की जाए। बता दें कि 31 मार्च को दोपहर के समय दो बस चालकों ने समय सारिणी को लेकर एक बस मालिक के साथ मारपीट की है। हालांकि यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था। उधर, थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने कहा कि उनके पास शिकायत पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें