सैनिक स्कूल सुजानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में विेजेता कैडेट्स किए सम्मानित। स्रोत : संस्थान
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर में शनिवार को अंतर-सदनीय क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 500 कैडेट्स ने छह सदनों का प्रतिनिधित्व करते हुए 6.5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता वरिष्ठ, कनिष्ठ और उप-कनिष्ठ वर्गों में लड़कों और लड़कियों के लिए आयोजित हुई।
वरिष्ठ लड़कों में निश्चल प्रथम, स्टैनजिन द्वितीय और शिवांशु ठाकुर तृतीय रहे। वरिष्ठ लड़कियों में सजल गिल ने पहला, अनिका सिंह ने दूसरा और इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ लड़कों में कार्तिक प्रथम, सुमित द्वितीय और रिजुल मेहरा तृतीय रहे, जबकि कनिष्ठ लड़कियों में जिक्मेद प्रथम, एंजल द्वितीय और मेघना कौंडल तृतीय रहीं।
उप-कनिष्ठ लड़कों में परीक्षित पांजला प्रथम, राजवीर ठाकुर द्वितीय और राजदीप तृतीय रहे। उप-कनिष्ठ लड़कियों में प्रनिति ने पहला, अनायता चंदेल ने दूसरा और स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सदनवार परिणामों में कनिष्ठ वर्ग की ट्रॉफी रावी सदन ने जीती, जबकि वरिष्ठ वर्ग में सतलुज और यमुना सदन संयुक्त विजेता रहे। समापन पर प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।