फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को मिले 33 व्हीलचेयर और 22 सिलिंडर ट्रॉली

Sun, 11 Oct 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ट्रक में रखा मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए आया सामान। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों की सुविधा के लिए नए उपकरण और अन्य सामान उपलब्ध करवाया गया है। इनमें 33 व्हीलचेयर, 22 सिलिंडर ट्रॉली, स्ट्रेचर और बैठने के लिए दस स्टूल सहित अन्य सामान शामिल हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

व्हीलचेयर मिलने से चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को वार्ड तक पहुंचाने में आसानी होगी। वहीं, सिलिंडर ट्रॉली की मदद से ऑक्सीजन सिलिंडरों को सुरक्षित तरीके से ले जाया जा सकेगा। स्ट्रेचर और अन्य उपकरण भी मरीजों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने में सहायक होंगे।
मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 1500 ओपीडी होती है। यहां पहले से उपलब्ध कई स्ट्रेचर और व्हीलचेयर इस्तेमाल के योग्य नहीं रह गए हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पर्याप्त उपकरणों के अभाव में कई बार इंतजार भी करना पड़ता है। ऐसे में नए उपकरण उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलने और अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नया सामान मेडिकल कॉलेज के लिए आया है। इसका फायदा मरीजों को मिलेगा। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीररपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें