फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा में विकास पर 50 लाख होंगे खर्च : लखनपाल

Thu, 12 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
congress cps - फोटो : demo pics
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि नगर पंचायत भोटा में विभिन्न विकास कार्यों पर 50 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। सीपीएस ने कहा कि भोटा में लोगों को मल निकासी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नौ करोड़ रुपये लागत से मल निकासी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


इसका मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिलान्यास कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि झिरालड़ी-अग्घार संपर्क मार्ग पर 5.46 करोड़ रुपये व्यय कर क्षेत्र की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा दी जाएगी।

सीपीएस ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बच्चों को घर द्वार पर उच्च शिक्षा देने के लिए 13 स्कूलों स्तरोन्नत किया गया है। इस अवसर पर पीपीसी डेलीगेट राजेंद्र जार, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दलीम शर्मा, मनोज शर्मा, अजय शर्मा, राम चंद्र पठानिया, नगर पंचायत प्रधान सर्वजीत कौर, उपाध्यक्ष समां, सचिव ओपी शर्मा, शरण प्रसाद, वतन सिंह मैहला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

हमीरपुर। नगर पंचायत भोटा से राकेश कुमार, संजय कुमार और ललित मोहन को पार्षद मनोनीत किया गया है। एसडीम अक्षय सूद ने नव नियुक्त पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल, पीसीसी डेलीगेट राजेंद्र जार, मनोज शर्मा, अजय शर्मा, रामचंद्र पठानिया, नगर पंचायत प्रधान सर्वजीत कौर, उपाध्यक्ष समां, सचिव ओपी शर्मा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दलीम शर्मा, शरण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें