फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में पार्किंग निर्माण पर व्यय हो रहे 50 लाख : भारद्वाज

विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज हमीरपुर में जिला प्रशासन से बैठक करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। शहरी विकास, आवास, संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज शनिवार को हमीरपुर पहुंचे। वह शिमला से कांगड़ा जिले के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने हमीरपुर पहुंचकर नगर परिषद, नगर नियोजन, हिमुडा और सहकारिता विभागों के अधिकारियों और नगर परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शहरी निकायों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में भारद्वाज ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों में रिक्तियों को शीघ्र ही भरा जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से शहरी विकास विभाग की योजनाओं को धरातल पर लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने शहरी विकास विभाग की शहरी मनरेगा के रूप में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका योजना के प्रति जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में विभाग ने 50 लाख रुपये ठोस कचरा प्रबंधन के लिए दिए हैं।
मंत्री ने जल्द काम शुरू कर रिपोर्ट उन्हें भेजने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शहर में पार्किंग निर्माण के लिए आवंटित 50 लाख भी जल्द खर्च करने के निर्देश दिए। भारद्वाज ने सहकारिता विभाग से सहकारी सभाओं के लिए कर्ज से संबंधित योजनाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने शहरी विकास मंत्री को जिले में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की स्थिति से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें