नादौन-ज्वालामुखी एनएच पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति नादौन अस्पताल में उपचाराधीन।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। उपमंडल नादौन में शनिवार को भड़ोली के पास नादौन-ज्वालामुखी एनएच पर एक स्कूटी सवार को पीछे से आ रहे कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार 56 वर्षीय सुरेंद्र कुमार काफी दूर जाकर गिरा। दुर्घटना में उसे काफी गंभीर चोटें आईं हैं। जब तक आसपास के लोग वहां पर इकट्ठे होते कार चालक वहां से फरार हो चुका था।
सुरेंद्र कुमार कुटियारा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आसपास के लोगों ने उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया गया। नादौन थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि मामला ज्वालामुखी पुलिस का है। इस बारे में थाना प्रभारी ज्वालामुखी मनोहर लाल ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है ताकि, आरोपी को शीघ्र पकड़ा जा सके।