अमर उजाला ब्यूरो
बिझड़ी(हमीरपुर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस समारोह में उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा सोमदत्त सांख्यायन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देश भक्ति, गिद्दा तथा भारत की संस्कृति को दर्शाते हुए लघुनाटिका प्रस्तुत कर सबको आत्म विभोर कर दिया गया। अभिभावकों सहित उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की।
मुख्यातिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उनकी पहचान करके उनका निखार करना अध्यापकों की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि जिला में उत्कृष्ट पढ़ाई के लिए 1300 विधार्थियों को मिनी नोटबुक मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर भी हमीरपुर जिला शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में पूरे प्रदेश में नंबर एक बनी हुआ है। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महारल स्कूल प्रधानाचार्य करतार सिंह ढिल्लो, एसएमसी प्रधान अशोक कालिया, कुल्हेड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, प्रवक्ता दिनेश पटियाल, मनहोर भोगल, संजीव कुमार, कुंता देवी, अमन कुमार, जैमल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।