फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 100 पदों के लिए पहुंचे 40 युवा, 22 चयनित

विज्ञापन
उप रोजगार कार्यालय नादौन में आए अभ्यर्थी।
विज्ञापन
नादौन उपरोजगार कार्यालय में निजी कंपनी ने लगाया रोजगार मेला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू(हमीरपुर)। स्थान : उपरोजगार कार्यालय नादौन। समय बुधवार सुबह 10:30 बजे। 11 बजे तक करीब 25 युवा उपरोजगार कार्यालय में पहुंचे। दोपहर 12 बजे के बाद युवाओं की भीड़ कम हो गई। यहां पर निजी कंपनी की ओर से 100 पदों के लिए इंटरव्यू रखे गए हैं। लेकिन, कम ही युवा रोजगार की तलाश में पहुंचे हैं।
समय: 3:00 बजे। अभी तक 30 के करीब युवा यहां पहुंचे। कंपनी के अधिकारी युवाओं का इंटरव्यू ले रहे हैं। युवाओं के साक्षात्कार लेने पहुंचे निजी कंपनी के एचआर गौरव व राज सहगल ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य करीब 100 युवाओं को रोजगार पर रखना था, लेकिन कम युवा पहुंचे हैं। इस साक्षात्कार प्रक्रिया में दसवीं, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं ने भाग लिया। 11 बजे तक 24 युवाओं ने अपने प्रमाणपत्र जमा करवा दिए थे। इसके बाद चार बजे तक महज 40 युवा यहां पर पहुंचे। इनमें दो युवतियां भी शामिल थीं। 40 में 22 युवाओं का चयन कंपनी के लिए कर लिया गया है। उप-रोजगार कार्यालय नादौन के प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने कहा कि रोजगार मेले के लिए साक्षात्कार सुबह दस बजे कार्यालय परिसर में आरंभ हो गए थे। आईटीआई डिप्लोमाधारक युवाओं को 16,676 रुपये और अन्य युवाओं को 16,157 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन



क्या कहते हैं अभ्यर्थी-

यह बहुत अच्छा अवसर है, एक साथ इतनी कंपनियां यहां आईं हैं। बड़ी कंपनी के साथ जुड़कर अपने सपने को साकार करने में मदद मिलेगी तथा समय पर रोजगार भी मिल गया। अब खुद कमा सकेंगे। -सुरजीत, अभ्यर्थी



आईटीआई से तकनीकी कुशलता हासिल की है। विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में बद्दी शहर में प्रतिष्ठित कंपनी में अच्छी नौकरी मिली है और उम्मीद है कि वेतन भी योग्यता के अनुसार अच्छा मिल रहा है।
विज्ञापन


नीरज कौशल, अभ्यर्थी



ऊना क्षेत्र से इस रोजगार मेले में आए हैं और पढ़ाई समाप्त करने के साथ ही रोजगार करने का अवसर मिल गया है। परिवार के रोजगार की चिंता खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि पूरी मेहनत से काम क रेंगे।

रफीक मुहम्मद, अभ्यर्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें