34-year-old youth dies after consuming poisonous substance
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मनसाई पंचायत के एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विपन कुमार (34) निवासी मनसाई प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार शाम को वह घर पर ही था कि इसी दौरान उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को इस बात का तब पता चला जब उसकी तबीयत अचानक खराब हुई। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे तुरंत नादौन अस्पताल ले आए। जहां पर उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।