फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बालक रूपी दूधाधारिया...के जयघोष के बीच 30 हजार श्रद्धालु नतमस्तक

Sun, 16 Mar 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों के शुभारंभ पर हवन यज्ञ में आहुतियां डालते उप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध/बिझड़ी(हमीरपुर)। पहाड़िया ओ बालक रूपी दूधाधारिया... के जयकारों के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले का आगाज हुआ। दो दिन में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।
शुक्रवार को मुख्य धूने में पूजा-अर्चना और हवन के साथ उपायुक्त अमरजीत सिंह ने झंडा रस्म के साथ मेले का शुभारंभ किया। झंडा रस्म और अन्य परंपराओं के निर्वहन के बाद जिलाधीश ने मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मेले के संचालन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधीश ने श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और मंदिर परिसर में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। 13 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालु बाबा की गुफा के दर्शनों के लिए पहुंचे। दियोटिसद्ध में वीरवार रात से ही श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर को 24 घंटे खोलने का निर्णय लिया है।
इस दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई के लिए महज आधा घंटा दर्शनों की रोक रहेगी। मेले के दौरान दियोटिसद्ध पहंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था के साथ-साथ बाबा की नगरी आने वाले अपंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष निशुल्क गाड़ियों की व्यवस्था गेट नंबर एक पर की है। वहीं, दियोटिसद्ध के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर के गद्दीनशीन महंत राजेंद्र गिरी महाराज, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर, डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा, एसडीएम राजेंद्र गौतम, एसएचओ गुरबक्श सिंह, मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल, सुभाष ढटवालिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों के शुभारंभ पर हवन यज्ञ में आहुतियां डालते उप

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों के शुभारंभ पर हवन यज्ञ में आहुतियां डालते उप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें