फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: होली पर खूब उड़ा गुलाल, लोगों ने नाच-गाकर मनाया उत्सव

Sun, 16 Mar 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस अड्डा सुजानपुर में होली उत्सव के दौरान नाचते हुए लोग। स्रोत : युवा
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में शुक्रवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को खूब गुलाल लगाया। इस दौरान गांधी चौक पर भी लोगों का हुजुम उमड़ा।
विज्ञापन

होली पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने होली के गीतों रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे, होली है भई होली है... आदि की धुनों पर नाच-गाकर उत्सव को मनाया। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांधी चौक पर व्यापार मंडल और निजी कंपनी की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचली लोक गायक राजेश डोगरा ने अपने सुरों से दर्शकों का मनोरंजन किया, जिसे देखने की बड़ी तादाद में लोग जमा हुए।
इस दौरान युवाओं ने दिनभर गुलाल से होली खेलकर गानों की धुनों पर नाचकर उत्सव मनाया। वहीं, कंज्याण हेलीपैड के समीप होली उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में मुख्यतिथि के रूप में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने भी शिरकत की। विधायक ने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ होली खेली व खूब रंग उड़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक किया गया।
विज्ञापन

वहीं, सुजानपुर बस अड्डा में काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार को मनाया। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व मनाया। वहीं, जिला के अन्य स्थानों पर भी होली पर्व पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।

बस अड्डा सुजानपुर में होली उत्सव के दौरान नाचते हुए लोग। स्रोत : युवा

बस अड्डा सुजानपुर में होली उत्सव के दौरान नाचते हुए लोग। स्रोत : युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें