हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में वीरवार को रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने काह कि फाइनल मुकाबबले 21 को होंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने व नशे से दूर रखने के उद्देश्य से किया गया। महिला वर्ग में बीकॉम व शारीरिक शिक्षा विभाग फर्स्ट वर्ष प्रथम जबकि एनसीसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमकॉम, एमएससी रसायन विज्ञान और एमएससी जीव विज्ञान की टीमें फाइनल चरण के लिए चयनित हुई हैं।
पुरुष वर्ग में बीबीए, बीकॉम फर्स्ट वर्ष प्रथम और बीए प्रथम, एनसीसी, बीसीए और शारीरिक शिक्षा विभाग की टीमें भी फाइनल चरण के चयनित हुईं। फाइनल मुकाबले 21 फरवरी को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान होंगे। इस मौके पर डॉ. मंजुला शर्मा, प्रो. हेम सुमन, प्रो. अनिल, प्रो. कनिका सहित अन्य मौजूद रहे।